बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए 8 शातिर साइबर अपराधी, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Rags To Riches: “उसी दिन फैसला कर लिया था कि सुपरस्टार बनूंगा”, अपमान का वो घूंट जिसे पीकर ‘चिरंजीवी’ ने किया था खुद से एक वादा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.तस्लीमुद्दीन के दोनों बेटे आमने-सामने, MLA शाहनवाज आलम के प्रोग्राम से ठीक एक दिन पहले उसी जगह पर सरफराज ने रखा कार्यक्रम
13-Oct-2022 05:59 PM
By
DESK: करवाचौथ के दिन गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस बात की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पत्नी ने बीच बाजार पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके साथ ही पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड की भी जमकर क्लास ली और दोनों के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
दरअसल, सिहानी गेट थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी विजयनगर के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी।दोनों के बीच हर दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होते रहता था। जिसके बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। महिला के पति का एक दूसरी महिला के साथ संबंध था। इसी बीच गुरुवार को करवा चौथ के दिन पति अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को शॉपिंग करा रहा था।
इस बात की जानकारी मिलते ही महिला आगबबूला होकर मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ धर दबोचा। महिला ने आव देखा न ताव बीच सड़क पर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर चप्पलों की बौछार कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई।