Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
23-Jan-2024 11:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान केंद्र सरकार ने किया है। पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का जाप नेता राजू दानवीर ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित करना समस्त बिहारवासियों का सम्मान है।
राजू दानवीर ने कहा कि, सामाजिक समरसता के शिखर पुरुष, स्वतंत्रता सेनानी, गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज़, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती के पूर्व संध्या पर देश का सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न दिए जाने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार ने सवाल करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है, लेकिन सवाल फिर भी है कि आखिर 9 साल बाद ही क्यों? उन्हें तो पहले साल में यह सम्मान मिलना चाहिए था। चुनावी साल में यह सम्मान मोदी सरकार की मंशा को जाहिर करती है। यह बात राजनीति की नहीं, आम तौर पर गौर करने वाली है।
उधर, उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, सामाजिक न्याय के अगुवा थे और हमेशा ही गरीबों की लड़ाई लड़ कर ये साबित किया कि किसी गरीब का बेटा भी शासन का बागडोर थाम सकता है। ऐसे महान पुरुष को 9 साल लग गए भारतरत्न देने में।