1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 11, 2026, 5:15:15 PM
- फ़ोटो Google
Dhanauti River Project: धनौती नदी के कायाकल्प की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। नदी किनारे मरीन ड्राइव और पुल निर्माण की परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरने जा रही है. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया है, इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं.
परियोजना के तहत मोतिहारी के धनौती नदी के किनारे सड़क निर्माण और एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण पर लगभग 47.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं पुल निर्माण पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. कुल मिलाकर इस योजना की लागत करीब 53.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।