Hindi News / news / कर्नाटक में 3 बागी विधायक अयोग्य करार

कर्नाटक में 3 बागी विधायक अयोग्य करार

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 26, 2019, 7:42:33 AM

कर्नाटक में 3 बागी विधायक अयोग्य करार

- फ़ोटो

DESK: कर्नाटक में जेडीएस-क्रांग्रेस की सरकार गिर चुकी है. लंबे समय तक चले सियासी नाटक के बाद गुरुवार को विधानसभा के स्पीकर ने तीन बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया. इन विधायकों में आर. शंकर, रमेश जरकिहोली और महेश कुमथल्ली के नाम हैं. बाकी 14 बागी विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, 'मेरे पास कई शिकायतें हैं, मुझे फैसला लेने के लिए और वक्त चाहिए. ऐसे मामले की स्टडी करनी पड़ती है.' विधानसभा स्पीकर के इस एक्शन के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. अगर स्पीकर ने ये कार्रवाई कुछ दिनों पहले की होती तो कर्नाटक का राजनीतिक समीकरण कुछ और भी हो सकता था.