कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
04-Dec-2023 03:53 PM
By First Bihar
PATNA : राजस्थान में तो हमेशा से ही सरकार बदलती रही है। इसलिए वहां से रिजल्ट से अधिक चिंता नहीं करना है। लेकिनम छत्तीसगढ़ का सवाल है तो वहां अनुमान के अनुसार यह रिजल्ट नहीं था। वहां यह उम्मीद थी की किसी भी तरह कांग्रेस वहां वापसी करेगी। रही बात मध्य प्रदेश की तो कहीं न कहीं शिवराज की सरकार ने अच्छा काम किया है। यही वजह है की लोग उनके साथ रहे।
मध्य प्रदेश में जो हार हुई है उसको लेकर मुझे लगता है कि कमलनाथ, दिज्विजय सिंह जैसे लोगों की तिकड़ी थी उसी वजह से चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है। इनलोगों का इतना उम्मीद बना लिया था जिससे लोगों के बीच आना - जाना प्रचार - प्रसार काम करना बेहद नुकसानदेह रहा। इन्होंने सभी को साथ लेकर नहीं चला। इस वजह से भी वहां हमारी हार हुई। उम्मीदवार का सही ढंग से चयन नहीं हुआ। जिसके कारण वहां निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में आए।
इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल सबसे बड़ी दल कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि - कांग्रेस को अपने इस पुरे गठबंधन को साथ लेकर चलना चाहिए था। इससे तस्वीर जरूर कुछ बदली हुई नजर आती। लेकिन, इन्होंने देखा कि वो खुद बड़े भाई है तो उनको लगा की हम यहां खुद हैं तो दूसरी जगह या दूसरे लोगों की क्या जरूरत है।
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि - तीन राज्यों में जो कांग्रेस की हार हुई है वो उनकी खुद की वजह से हुई है। कांग्रेस अपने एरोगेन्स में और ओवर कॉन्फिडेंस में चला गया। अगर कांग्रेस इंडिया गठबंधन को एक करके ये चुनाव लड़ता जिसमें नीतीश कुमार, ममता बनर्जी वगैरह मिलकर प्रचार करते तो स्थितियां बदली होतीं। लेकिन मुझे लगता है कि भविष्य में बड़े भाई की भूमिका में रहने की सोच को लेकर इन्हें साथ नहीं दिया। कांग्रेस ने सोचा होगा कि अपने बलबूते पर जीतकर हम आगे मजबूती से समझौते के लिए आएंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।
उधर, अशोक चौधरी ने पीएम के फेस के रूप में नीतीश कुमार का चेहरा आगे करने को लेकर कहा कि,नीतीश कुमार या किसका चेहरा आगे करना चाहिए ये अधिक जरूरी नहीं है। जरूरी ये है कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर कैसे आगे चले। अगर गठबंधन में 75 बड़े भाई होने लगे तो फिर क्या होगा। ऐसे पार्टी नहीं चलती। नीतीश कुमार के पास हर वो गुण है जो देश के एक प्रधानमंत्री के पास होना चाहिए। अब आगे गठबंधन को तय करना है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से पीएम का चेहरा कौन होगा, इस सवाल को अशोक चौधरी किनारे करते दिखे।