ब्रेकिंग न्यूज़

गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली

कलयुगी बाप की करतूत: दूसरी पत्नी के चक्कर में कलेजे के टुकड़े को मार डाला

 कलयुगी बाप की करतूत: दूसरी पत्नी के चक्कर में कलेजे के टुकड़े को मार डाला

17-Jan-2023 06:09 PM

By First Bihar

NALANDA:  राजगीर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके में दिन को दहला देने वाली घटना हुई है। जहां एक कलयुगी बाप ने बेटे को जहर खिलाकर जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया है। मृतक की पहचान शैलेंद्र साव के 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के मामा-मामी समेत अन्य परिवार घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे में नीतीश कुमार का शव पड़ा हुआ था। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं। 


बता दें कि नीतीश भाई में इकलौता था जो बड़ी बहन के साथ रहता था। बीती रात जब बहन सो गई तब पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।


मृतक की मामी संगीता देवी ने बताया कि जब नीतीश कुमार गोद में था उसी समय उसकी मां की मौत हो गई थी, मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद मामा-मामी उसे लेकर अपने घर चले गये। नीतीश का पालन पोषण किया। अभी वह दसवीं कक्षा का छात्र था। नीतीश के पिता जब से दूसरी शादी किये तब से घर में विवाद हो रहा था, क्योंकि एक बड़ी लड़की भी थी।


 नीतीश के पिता ना बेटी की सुनते थे और ना बेटा की। इसलिए पिता से बराबर झगड़ा होता रहता था। 2 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था और बीती रात नीतीश की हत्या कर दी गई। नीतीश की मामी ने कहा कि जिस महिला से शादी नीतीश के पिता ने की उस महिला के नाम से पूरी संपत्ति कर दी है। इतना ही नहीं वो महिला नीतीश और उसकी दीदी को भी देखना पसंद नही करती थी। 


राजगीर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पूछताछ में पता चला है कि पिता ने ही जहर देकर हत्या कर दी है लेकिन यह जांच का विषय है, जांच के बाद ही घटना का कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।