Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बिहार में बाघ का कहर: 65 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा चबा गया बाघ, परिजनों को मिला सिर्फ पैर का हिस्सा BIHAR ELECTION : लालू यादव की चादरपोशी से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू-भाजपा ने लगाया यह आरोप Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों का एलान, JDU के बाद अब BJP ने भी इस सीट से कैंडिडेट की घोषणा की
27-Jul-2024 12:36 PM
By First Bihar
PATNA : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में राजधानी पटना में जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के आवास पर झारखंड के नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार ने बैठक की है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से झारखंड चुनाव की तैयारी को लेकर भी जानकारी हासिल किया। इसके साथ ही झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इसके साथ ही इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा।
दरअसल, आज बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर झारखंड जदयू नेताओं की एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में खुद सीएम नीतीश कुमारभी मौजूद रहे। इसके साथ बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी हिस्सा लिए। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री आवास से वापस लौट रहे बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि हम लोग झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।
श्रवण कुमार ने कहा कि इस बैठक में कई मामलों पर विचार हुआ है। इसमें पार्टी के कैंडिडेट तय किए जाने को तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में इन बातों को लेकर उतरना है इसकी भी जानकारी हासिल की गई है। हमलोग गठबंधन में झारखंड के चुनावी मैदान में मजबूती के साथ नजर आएंगे।
उधर, उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि इस बात का फैसला तो गठबंधन में होगा। आने वाले दिनों में आपको खुद मालूम चल जाएगा कि हमारा गठबंधन झारखंड में किनके साथ होगा। उसके बाद सीट और भी तमाम बातों की जानकारी आपको दे दी जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।
आपको बताते चलें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सूत्रों के अनुसार 22 अगस्त से या 24 अगस्त से हो आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सितंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो सकती है। वहीं, यह चुनाव तीन चरणों में होने की संभावना है।