BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
16-Oct-2024 05:35 PM
By First Bihar
JEHANABADA: जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ उनके कार्यालय में ही मारपीट की गयी। नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर पिटाई करने का आरोप कार्यपालक पदाधिकारी ने लगाया है। उन्होंने नगर थाने में केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।
जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष रूपा देवी के पति अशोक पासवान उर्फ टीटी ने कार्यालय परिसर के मेन गेट के पास मारपीट की। जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने जहानाबाद नगर थाने में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज किया।
उसके बाद नगर थाने की पुलिस ने कार्यपालक पदाधिकारी का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय से निकलकर वो अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे तभी उसी समय नगर परिषद की अध्यक्ष रूपा देवी के पति अशोक पासवान उर्फ टीटी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान गला दबाकर मारने की कोशिश भी की।
बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने अनुशंसा की है। वही अध्यक्ष के पति इस कार्य को अपने एवं अपने वार्ड के स्तर से करवाना चाहते हैं। कार्य में कार्यपालक पदाधिकारी ने जब कमीशनखोरी पर लगाम लगाया तो अध्यक्ष के पति ने उनकी पिटाई कर दी। जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। मामले में जो भी दोषी होंगे उसकी शीघ्र गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भी भेजा जाएगा।