सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
30-Sep-2023 07:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सांसस सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जदयू टूटने की ओर बढ़ रहा है और अगले चुनाव से पहले ललन सिंह की पार्टी का राजद में विलय होगा या इसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
सुशील मोदी ने कहा कि जदयू के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच टकराव सार्वजनिक हो रहा है। पार्टी के एक विधायक नीतीश कुमार के प्रिय मंत्री अशोक चौधरी पर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके कारण पार्टी की अंदरूनी कलह चरम पर है। जब नीतीश कुमार ने राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, तभी से पार्टी में घुटन बढी और टूटन शुरू हुई। यदि जदयू समाप्त हुआ, तो उसकी बड़ी वजह ललन सिंह होंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ उनका सारा गुस्सा सिर्फ इसलिए है कि वे 2019 में केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाए। अब नीतीश कुमार से भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में वे शामिल नहीं हुए। ललन सिंह पहले भी नीतीश कुमार को 'तानाशाह' बता कर कांग्रेस के साथ जा चुके हैं। उनका कोई भरोसा नहीं, लेकिन उन्होंने पार्टी के विधायकों-सांसदों का भविष्य अंधकारमय बना दिया है।