Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त 100 करोड़ के फर्जी GST रिफंड घोटाले में CBI की रेड, पटना के तत्कालीन एडिशनल कमिश्नर सहित 30 पर केस दर्ज BIHAR: वज्रपात की चपेट में आने से बेगूसराय में 2 की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम
26-Oct-2023 07:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ पर्यटन मंत्री का दायित्व संभाल रहे तेजस्वी यादव जापान के दौरे पर हैं। पर्यटन विभाग तहत तेजस्वी सरकारी दौरे पर जापान पहुंचे हैं। जापान के टोक्यो में जाटा की ओर से आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवेल शो में उन्होंने इन्क्रेडिबल इंडिया और बिहार पैवेलियन की संयुक्त रूप से शुरूआत की। तेजस्वी ने एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की हैं।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने बिहार में बौद्ध सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों की जानकारी दी और दुनिया भर के पर्यटकों का बिहार आने का न्योता दिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सभ्यता और संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। यह कई धर्मों की जन्मस्थली और आध्यात्मिक जागृति की भूमि है। इसीलिए महान तीर्थयात्रियों को यहां इतिहास का खजाना मिला है।
उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति से रूबरू होने की चाह रखने वाले दुनिया भर के पर्यटकों का बिहार में स्वागत है। बता दें कि तेजस्वी के इस जापान दौरे में उनके साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं। बिहार पैवेलियन के जरिए चार दिनों तक राज्य के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी। बड़ी संख्या में पर्यटक बौद्ध स्थलों की जानकारी लेने के लिए बिहार पैवेलियन पहुंच रहे हैं।