ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी Life Style: इन चीजों को खाने से पहले जरूर भिगोएं, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान Bihar Teacher: राज्य के 26,000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, लिस्ट के साथ सामने आई नई जानकारी Bihar News: पति की मौत के 5 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार Bihar News: मुंगेर DM ने लिया श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा, 30 जून तक सभी कार्य पूरा करने का दिया निर्देश Bihar News: बिहार शिक्षा विभाग में डोमिसाइल नीति लागू, 15 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

जननायक की जन्म शताब्दी पर कर्पूरी ग्राम पहुंचे CM नीतीश, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

जननायक की जन्म शताब्दी पर कर्पूरी ग्राम पहुंचे CM नीतीश, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

24-Jan-2024 02:23 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के मौके पर उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। इस दौरान सीएम नीतीश वहां आयोजित सर्व धर्म सभा में भी शामिल हुए।


जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लम्बे अरसे से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की मांग वे कर रहे थे। उनकी जयंती के सौ साल पूरे होने के एक दिन पहले यह उपाधि दी गयी। इसके लिए हम केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं। 


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर स्मृति भवन में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही आयोजित सर्व धर्म सभा में भी शिरकत किये। इस मौके कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कर्पूरी ग्राम में ही गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कालेज प्रांगण में कर्पूरी ठाकुर के आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण उन्होंने किया। 


बता दें कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से ही कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी पटना के लिए रवाना हो गये। जहां कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह में शामिल होंगे। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह में ही रामनाथ ठाकुर को मोबाइल पर फोन कर उन्हें बधाई दी है साथ ही परिवार के साथ दिल्ली मिलने के लिए बुलाया है।