Patna News: बिहार को नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का आज CM करेंगे उद्घाटन Parenting Tips: क्या आपकी ये गलतियां कर रही हैं बच्चे की परवरिश खराब? जानिए... जरूरी बातें Bihar News: DM के आदेश के बाद सदमें में सैकड़ों कोचिंग संचालक, लाख₹ जुर्माना भी लगेगा और ताला भी लटकेगा Bihar Weather: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000
17-Jun-2024 08:26 PM
By First Bihar
BANKA/ BHABHUA: बिहार में लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। अब यह जानलेवा हो गई है। हीट वेव की वजह से आए दिन लोगों की जान जा रही है। बांका के शंभूगंज निवासी और एसएसपीएस महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर 55 वर्षीय बिपिन कुमार सिंह की लू लगने की वजह से मौत हो गयी है। वही कैमूर में शादी-विवाह में खाना बनाकर घर लौट रहे हलवाई की लू लगने से मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक प्रोफेसर बिपिन कुमार सिंह के परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले वो कॉलेज गये थे तभी इसी दौरान उन्हें लू लग गया। अचानक तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें भागलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वही कैमूर की घटना की बात करें तो शादी विवाह में खाना बनाकर वापस घर लौट रहे हलवाई की भी लू लगने से मौत हो गयी। बता दें कि कैमूर जिले में पारा 48 डिग्री चला गया है। हीट वेव से लोग झुलस रहे हैं। इसी बीच एक हलवाई की लू लगने से मौत हो गई है।
मृतक शादी विवाह के अवसर पर खाना बनाने के लिए कुदरा थाना क्षेत्र के बजरहा गया था। जहां से वापस अपने बाइक पर खाना बनाने का सामान बांध कर लौट रहा था और वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंदपूरवा जा रहा था। तभी सहेजना मोड़ के पास उसकी तबीयत खराब होने लगी। वह गाड़ी रोक कर उधर से गुजर रहे कुछ लोगों से पानी मांगा। इसके बाद लोगों ने पहचान करते हुए उसके परिजनों को जानकारी दी। जब तक परीजन पहुंचते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव के स्वर्गीय दुखी बिंद के 37 वर्षीय पुत्र कमलेश बिंद के रूप में हुई है। मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि कमलेश बिंद हलवाई का काम करता था। कुदरा थाना क्षेत्र के बजरहा में शादी समारोह से खाना बनाकर वापस घर लौट रहा था। उसकी गाड़ी पर कढ़ाई, छोलनी लदा हुआ था। तभी लू लगने से सहेजना मोड़ के पास वो गिर गया और गिरते ही उसकी मौत हो गई।