Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट.. Chhaava: “छावा की सफलता का श्रेय विकी को नहीं जाता बल्कि..”, महेश मांजरेकर के बयान से मच गई सोशल मीडिया पर सनसनी Bihar Crime News: युवक की सरेआम हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की बड़ी सफलता, 9 वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
30-Dec-2024 09:25 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जमुई के सिकंदरा से एक दुखद खबर सामने आई है। सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर होटल नमस्ते के पास एक पुलिस गश्ती गाड़ी और लोहे से लदे एक ट्रैक्टर की ज़ोरदार टक्कर हो गई। यह घटना सोमवार की शाम करीब 8 बजे घटी। जहां सरिया लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई सिकंदरा थाने की पुलिस वैन की टक्कर ट्रैक्टर से हो गयी। इस हादसे में पुलिस वैन के ड्राइवर की मौत हो गयी जबकि महिला एसआई लक्ष्मी कुमारी सहित 4 पुलिस जवान घायल हो गये।
सभी घायल पुलिस कर्मियों को सिकंदरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही एसआई लक्ष्मी की स्थिति गंभीर होता देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। घायल की पहचान सिकंदर थाने की अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी ,सिपाही धर्मेंद्र शर्मा, सिपाही अमित कुमार सिंह, जनार्दन कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम सिकंदरा थाने के अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी अपने जवानों के साथ सिकंदरा -जमुई मार्ग पर गश्ती कर रही थी। तभी एक ट्रैक्टर पर अवैध लोहा लदा देखा। जिसे रोकने का इशारा किया तो वाहन चालक वाहन की गति तेज कर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ तो पीछा करने जब पुलिस पहुंची तो ट्रैक्टर चालक ने पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि इस दुर्घटना में सभी पुलिस जवान वहां में फंस गए।
वही स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे पुलिस कर्मियों को निकाला गया। लेकिन पुलिस वाहन का चालक महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इस दुर्घटना में महिला अवर निरीक्षक सहित चार जवान घायल हो गए। इधर घटना की जानकारी के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।
इधर पूरे मामले की जानकारी देते हुए सिकंदर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सिकंदरा थाने के चालक की मौत हो गई। जबकि महिला अवर निरीक्षक सहित चार जवान घायल हुए हैं। इधर घटना की जानकारी के बाद सदर अस्पताल में एसडीपीओ एसपी सहित तमाम पदाधिकारी पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। वही गंभीर रुप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजने की व्यवस्था की।