Viral Wedding Card in Bihar: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी की शादी का कार्ड हुआ वायरल, दुल्हन के बारे में लिखी ऐसी बात कि हर कोई हैरान Viral Wedding Card in Bihar: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थी की शादी का कार्ड हुआ वायरल, दुल्हन के बारे में लिखी ऐसी बात कि हर कोई हैरान Suhas Shetty: कौन थे हिंदू कार्यकर्त्ता सुहास शेट्टी? जिनकी बीच सड़क निर्मम हत्या कर दी गई, मंगलुरु में धारा 144 लागू Bihar News: बिहार के किसानों की बड़ी समस्या होगी दूर, करना होगा बस यह काम; जान लीजिए.. Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बॉर्डर इलाके में बरती जा रही विशेष चौकसी Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बॉर्डर इलाके में बरती जा रही विशेष चौकसी National Herald case :नेशनल हेराल्ड केस मामले में सोनिया और राहुल गांधी को कोर्ट का नोटिस, 7 मई को अगली सुनवाई SIT In Action: पाकिस्तान में 15 दिन रहा यह कांग्रेसी MP? पत्नी के NGO पर पाक से फंडिंग लेने का इल्जाम, जांच में जुटी SIT Success Story: चार बार फेल होने के बाद भी नहीं टूटे हौसले, कठिन परिश्रम कर 5वीं बार में बनीं UPSC टॉपर! Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया
24-Feb-2024 02:41 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार से GTRI (ग्रैंड ट्रंक रोड इनिसिएटिव) का चौथा बहुचर्चित संवाद कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह कार्यक्रम 24-25 फरवरी तक चलने वाला है। इस दो दिवसीय आयोजन में दुनिया भर से फेमस बिहारी प्रतिभाओं का आगमन होगा और सभी मिलकर बिहार के सकारात्मक विकास की बातें करेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि - आज ग्रैंड ट्रंक रोड इनिसिएटिव में आया हूं। आज यहां आकर लग रहा है की काफी विकास हुआ है। यहां पलासी युद्ध के बाद बिहार का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पटना के बारे में मीर क़ासिम ने लिखा था कि पटना विद्रोही नगर है। लेकिन, बिहार की पहचान प्राचीन काल से हीं बहुत अच्छी रहा है, चाहे वो शिक्षा को लेकर हो या फिर राजतंत्र को लेकर। बिहार हमेशा आगे रहा है और आगे भी यह बरकार रहेगा।
वहीं, मनोज सिन्हा ने कहा कि एक समय था जब लोग बिहार की पहचान बताने से डरते थे यह बात भी सच है कि कई दशकों तक बिहार अपनी विकास में ख़ुद बाधा बन रहा था, लेकिन अब बिहार विकास के तरफ़ बढ़ रहा है। अब प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार में बदलाव की ज़रूरत है। अब हर तरफ बिहार के लोग आगे बढ़ रहे है और इससे बिहार विकास भी हो रहा है।
उन्होंने कहा कि, यह सच है कि एक वक़्त बिहार शिक्षा का प्रमुख केंद्र था चाहे वो विक्रमशिला हो या नालंदा हो। लेकिन अब इसमें कमी आई है। ऐसे में बिहार में शिक्षा में सुधार को लेकर न सिर्फ सरकार को बल्कि आम लोगों को भी आना होगा। ये सच है कि बिहार एक समय में सबसे अधिक IAS ऑफ़िसर्स होते थे। लेकिन अब इसमें कमी आई है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, जब पहली 5 वर्षीय योजना बनी थी तो बिहार को बहुत पैसे दिए गये थे और दूसरे राज्य को कहा जाता था कि बिहार से सीखें। इतना ही नहीं दूसरी दफा में भी बिहार को बहुत कुछ मिला और बिहार पूरे देश को आगे बढ़ा रहा था। जब बिहार में IOCL और रिफायनरी जैसे कई चीज़ें बिहार को मिली है।वर्तमान में 72 लाख हेक्टेयर एरिया में किसान खेती करते है, और अगर ये खेती को और अच्छे से किया जाए तो बिहार और आगे बढ़ सकता है।
उधर, उन्होंने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से काफी विकास हुआ है। आने वाले 4 साल में पंजाब और हरियाणा से जम्मू कश्मीर आगे होगा। हमने जम्मू कश्मीर के लिए ऐसा प्लान बनाया है जिससे सभी चीजों का विकास होगा। जम्मू में 4 महीने पहले हमने BPO का उद्घाटन किया और वहां पर अभी 1500 लोग काम करते है।