PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा BPSC EXAM : बायोमेट्रिक उपस्थिति की गड़बड़ी से अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं, आयोग ने जारी की अहम सूचना Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला
08-Oct-2023 08:43 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय में सामने आया है कि जहां जमीन के विवाद को लेकर एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन बन गया। भाई-भतीजे ने मिलकर रिटायर्ड सैनिक को गोली मार दी। जिसके बाद घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है कि सेवानिवृत सैनिक को उनके भाई और भतीजे ने मिलकर बांह में गोली मार दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान खरहट गांव निवासी आर्मी से रिटायर्ड 62 वर्षीय महेश्वर प्रसाद साह के रूप में हुई है। खरहट निवासी जागो साह के पुत्र महेश्वर को उनके अपने भाई और भतीजे ने ही गोली मारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।
घायल फौजी ने बताया कि कुरहा बाजार में उनकी पुश्तैनी जमीन है जिसे वे बेचना चाहते है। इसी जमीन के विवाद में उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी गई थी। आरोपित छोटे भाई शंभू साह, शंभू साह का बेटा सनातन कुमार, सोनू, गुलशन, रेखा देवी ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पत्नी तेतरी देवी की हत्या लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की गई थी। 1.5 बीघा भूमि का यह पूरा विवाद वर्षों से चल रहा है। विवादित जमीन मेरी पत्नी तेतरी देवी के नाम से है। घायल फौजी ने बताया कि वो चार भाई हैं।
मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर सगे भाई व भतीजे ने मिलकर रिटायर्ड फौजी को गोली मारी है वो अभी खतरे से बाहर हैं। महेश्वर प्रसाद के बांह में गोली लगी है। रिटायर्ड फौजी को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बेगूसराय एसपी ने यह दावा कि है कि जल्द ही आरोपी भाई-भतीजे सलाखों के पीछे होंगे।