Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?
14-Jun-2022 01:18 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान घर का छज्जा गिर गया जिसमें दबकर दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। शादी का माहौल देखते ही देखते गम में तब्दिल हो गया। चारों ओर चिख पुकार होने लगी। इस घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
घटना औरंगाबाद सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवगढ़ पंचायत के हरि बारी गांव का है जहां बीती रात गांव में एक शादी समारोह था। बारात लग चुकी थी और जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक एक घर का छज्जा गिर गया जिसकी चपेट में 2 दर्जन से अधिक लोग आ गये। जयमाला के दौरान अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वही कुछ की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। घायलों में उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रणधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी समेत कई लोग शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से बारात हारीबारी गांव आई थी और दरवाजा लगने के बाद जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाला की रस्म को देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां दुल्हन के घर के छत के छज्जे पर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक घर का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा और कई लोग उसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
औरंगाबाद -शादी समारोह में गिरी मकान की रेलिंग
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 14, 2022
24 से ज्यादा लोग घायल, 5 की हालत गंभीर pic.twitter.com/IRl54vBRa6