Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
27-Jul-2023 04:11 PM
By First Bihar
DESK: दूसरों को रील बनाते देख एक महिला को रील बनाने का शौक चढ़ा। वह रील बनाने के लिए 8 महीने के बच्चे को लेकर ट्रेवल के लिए निकल गयी। ट्रेवल के दौरान वह जहां रुकती रील बनाना शुरू कर देती थी और उसे सोशल मीडिया पर तुरंत अपलोड करने लगती थी। लेकिन मोबाइल ठीक नहीं रहने की वजह से उसका पिक्चर क्लीयर नहीं आ रहा था। उसे लगने लगा कि अब इस फोन से काम नहीं चलेगा उसे अच्छे और महंगे मोबाइल फोन की जरूरत हो गयी। वह मन ही मन सोचने लगी कि उसके पास आईफोन रहता तो मजा आ जाता। खूब लाइक और शेयर मिलता। फिर क्या था उसकी इसी सोच ने उसे बड़ा कदम उठाने को मजबूर कर दिया। आई फोन के लिए उसने ऐसा कदम उठा लिया कि जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इस महिला ने आईफोन के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को ही किसी के हाथों बेच दिया। बच्चे की उम्र 8 महीने ही थी। जिसे बेचने के समय महिला का दिल तक नहीं पसीजा। बच्चे को बेचकर उसने महंगा आईफोन खरीद लिया। जिसके बाद उसने नए आईफोन से रील बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग जान गये कि महिला ने नया आईफोन खरीदा है। महिला बिना बच्चे के घर पहुंची। महिला को घर आते पड़ोसियों ने देखा तो हैरान रह गये। पडोसियों ने देखा कि गोद में बच्चा नहीं है वही हाथ में आईफोन है।
महिला को देख पड़ोसियों को थोड़ा अटपता सा लगा। पड़ोसी इस बात को लेकर हैरान थे कि जिस घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि बड़ी ही मुश्किल से ये लोग अपने भोजन का प्रबंध कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में महिला के हाथ में आईफोन देख पड़ोसियों को रहा नहीं गया। उसने महिला से पूछा कि आईफोन कहां से आया और बच्चा कहां है? पड़ोसियों के इस सवाल का जवाब महिला नहीं दे पाई तो पड़ोसियों को पूरा यकीन हो गया कि दाल में कुछ काला है। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला और उसके पति से पूछताछ की तब महिला ने पूरी बात पुलिस को बतायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस महिला को खोजा जिससे उसने बच्चे को बेचा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रियंका घोष नामक महिला से बच्चे को बरामद किया। वही बच्चे को बेचने वाली महिला को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के गांधीनगर में महिला कनाई अपने पति जयदेव के साथ रहती थी। वो दो बच्चों की मां है। बेटी सबसे बड़ी है जो सात साल की और बेटा 8 महीने का है। आईफोन के लिए उसने 8 महीने के बेटे को ही बेच दिया था। फिलहाल बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।