कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
19-Dec-2023 06:11 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली में करीब 3 घंटे से चली इंडिया गठबंधन की बैठक में खत्म हो गयी है। बैठक में नीतीश को बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन की चौथी बैठक में भी नीतीश को नेतृत्व देने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम कैंडिडेट बनाने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन ममता बनर्जी के इस प्रस्ताव से खरगे असहज दिखे।
इंडिया गठबंधन की बैठक में सांसदों के निलंबन और ईवीएम के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में गठबंधन के 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और 28 पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक कदम है। सरकार लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। संसद सत्र के दौरान देश के प्रधानमंत्री घूमते हैं। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन होगा। देशभर में 10 जनसभाएं होगी। वही 30 जनवरी को इंडिया गठबंधन साझा रैली करेगा।