IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती
30-Nov-2024 02:58 PM
By First Bihar
DESK : आइसक्रीम खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर शख्स कभी न कभी जरूर आइसक्रीम का स्वाद जरूर लिया होगा। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इसके खाने से जान भी चली जाती है। वह भी किसी एक ही नहीं बल्कि तीन लोगों की। अब यह खबर पढ़कर आप भी दंग रहे गए न कि आखिकार आइसक्रीम खाने से जान कैसे जा सकती है ? तो आपको बता दें कि जी हां यह खबर सच है और कहीं बाहर की घटना नहीं बल्कि अपने ही देश के सिटी ऑफ़ डाइमडं के नाम से मशहूर शहर की खबर है।
दरअसल, गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां के पालीगाम में रहने वाली 3 लड़कियों की आइसक्रीम खाने के बाद मौत हो गई। तीनों ने जैसे ही आइसक्रीम खाई उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब तीनों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और रिपोर्ट के बाद ही बच्चियों की मौत का कारण सामने आएगा।
बताया जा रहा है कि यह घटना सूरत के पालीगाम इलाके की है। जहां 12, 14 और 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। आइसक्रीम खाने के बाद लड़कियों ने उलटी की। इसके बाद लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत से परिवार शोक में है।
इधर, घटना के बाद लड़कियों के परिवार वाले अपनी बेटी की मौत से शोक में डूबे हुए हैं। बच्ची का शव सिविल अस्पताल लाया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों बच्चियों की मौत आइसक्रीम खाने, लू लगने से हुई या किसी अन्य कारण से। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सही वजह सामने आ सकती है। लेकिन, यदि आइसक्रीम की वजह से मौत की पुष्टि होती है तो यह अपने आप में एक अनोखी खबर कही जा सकती है।