1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 25, 2019, 1:35:14 PM
- फ़ोटो
DELHI : मोदी सरकार की तरफ से बुधवार की शाम नौकरशाही में किए गए बदलाव का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। वित्त सचिव के पद से हटाकर ऊर्जा मंत्रालय में भेजे गए वरिष्ठ आईएएस सुभाष गर्ग ने वीआरएस के लिए अर्जी दी है। माना जा रहा है कि सुभाष गर्ग सरकार के फैसले से नाखुश हैं। वित्त सचिव जैसे अहम पद से उनका डिमोशन ऊर्जा मंत्रालय में कर दिया गया था जिसके बाद उन्होंने जल्द रिटायरमेंट के लिए आवेदन दिया है। मोदी सरकार में बुधवार की शाम कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया था।