ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: 'मंत्री का प्रचार किया तो छह इंच छोटा कर देंगे', बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली पर्चा और धमकी मिलने से दहशत Bihar News: महापर्व छठ को यूनेस्को टैग दिलाने में जुटी भारत सरकार, कई देशों ने दिया साथ का आश्वासन Bihar Teacher News: त्योहारी सीजन में तनख्वाह से क्यों वंचित हैं शिक्षक? जानिए... वजह Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक फॉर्म जमा Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत

HAM युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए अहम फैसले, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन हुए शामिल

HAM युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए अहम फैसले, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन हुए शामिल

10-Sep-2023 06:55 PM

By First Bihar

PATNA: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर को पटना के विशाखा बैंकट हॉल में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल कुमार मौजूद थे जबकि कार्यक्रम के अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल प्रवेज ने की। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने युवा प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है। हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को पार्टी में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट जैसे अपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। आज आम आदमी दूर की बात है पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। शराब के नाम पर गरीब एवं दलित को परेशान किया जा रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जो निर्णय लिया गया उसे पूर्णत लागू किया जाएगा। बैठक में  विभिन्न राज्यों में आए कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी एवं गरीब हित में उचित काम करेगी। हम के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार ने कहा कार्यकर्ता किसी पार्टी की असली ताकत वर्तमान प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्य करने के अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में आए सभी कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर बुथ दस युथ का गठन करना है। युवा को पार्टी से जोड़ने के लिए चाय पे चर्चा के मध्यम से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी पार्टी के तरफ एक शाम गरीब भाइयों के नाम कार्यक्रम शुरू करेगी।


कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिन्हा राष्ट्रीय महासचिव सह मिडिया प्रभारी ने किया। सवागत अदित्य राज राष्ट्रीय सचिव ने किया। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय सचिव समेत 53 सदस्य मौजूद कार्यक्रम की। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव गिरधारी सिंह, प्रवक्ता साकेत यादव, पंकज मालाकार, अखिलेश कुमार, रविन्द्र यादव, अमन कुमार, विश्वासनाथ कुमार, मो समर इतियादी समेत अन्य लोग मौजूद थे।