सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
21-Sep-2022 02:38 PM
By
PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर झारखंड की एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया। यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उक्त महिला कई लोगों पर केस दर्ज करा चुकी है। बताया जाता है कि महिला ने पटना से लेकर रांची, गुमला, पलामू, दिल्ली और लातेहार में भी केस दर्ज कराया है। महिला को जेल भी भेजा जा चुका है।
हम प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ महिला ने रांची के अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि 2011 में पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में अरगोड़ा थाना पुलिस ने अपने यहां जीरो एफआईआर दर्ज कर इस केस को सचिवालय थाना भेज दिया।
14 सितंबर को केस कांड संख्या 182/22 दर्ज कर सचिवालय थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दारोगा रंजू सिन्हा को इस केस का आईओ बनाया गया है। सचिवालय थाना पुलिस की माने तो बयान रिकॉर्ड करने के लिए महिला को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस महिला के आने का इंतजार कर रही है।
वहीं इस पूरे मामले पर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान का कहना है कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है। पुलिसिया जांच में वे हर तरह की मदद करेंगे। दानिश ने कहा कि जो भी आरोप महिला ने लगाए हैं वो सब आरोप गलत और बेबुनियाद है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद सब कुछ क्लियर हो जाएगा।