ब्रेकिंग न्यूज़

SIT In Action: पाकिस्तान में 15 दिन रहा यह कांग्रेसी MP? पत्नी के NGO पर पाक से फंडिंग लेने का इल्जाम, जांच में जुटी SIT Success Story: चार बार फेल होने के बाद भी नहीं टूटे हौसले, कठिन परिश्रम कर 5वीं बार में बनीं UPSC टॉपर! Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar News: सिपाहियों के संघ का 'नेता' फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर 11 माह से फरार...बालू के अवैध धंधा में शामिल होने की शिकायत पर SP ने कराई जांच तो खुल गई पोल Action On CRPF Jawan: बिना अनुमति पाकिस्तानी लड़की से शादी करना पड़ा भारी, अब CRPF करने जा रही बड़ी कार्रवाई Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान

गोपालगंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM और DSP के वाहन पर किया पथराव, पत्थरबाजी में प्रशासन की गाड़ियों के शीशे टूटे

गोपालगंज में आक्रोशित ग्रामीणों ने SDM और DSP के वाहन पर किया पथराव, पत्थरबाजी में प्रशासन की गाड़ियों के शीशे टूटे

03-Nov-2021 01:15 PM

By

GOPALGANJ: बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। आज कुल 37 जिलों के 57 प्रखंडों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। वही गोपालगंज में मतदान के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की गाड़ी पर पथराव कर दिया।  ग्रामीणों के पथराव से प्रशासन के दो वाहनों के शीशे टूट गये। 


पंचायत चुनाव के दौरान गोपालगंजके उचकागांव प्रखंड के बंकीखाल पंचायत में ग्रामीणों ने एसडीएम और डीएसपी के वाहन पर पथराव किया। पथराव में दोनों वाहनों के शीशे टूट गये। इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर डीएम और एसपी मौजूद हैं।लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह ग्रामीणों पर लाठियां बरसायी वही SP आनंद कुमार का कहना है कि इस मामले में दो महिला समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।


ग्रामीणों का आरोप है कि इंटवा गांव में अपने घर के दरवाजे पर दो लड़की खड़ी थी। इसी दौरान पुलिस ने दोनों लड़कियों की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तब पुलिस ने उनकी भी पिटाई दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 


जिससे गुस्साएं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान SDM और DSP के वाहन पर पथराव किया गया। दोनों के वाहन के शीशे टूट गए। फिलहाल गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।