Bihar Crime News: 4 डिसमिल जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bank Robbery: पहले सोना रखकर लिया लोन, बाद में उसी बैंक को लूटा; 5 गिरफ्तार Bihar News: 4300 करोड़ खर्च कर इस जिले में फोरलेन सड़क का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत Bihar News: उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, लिस्ट जारी Patna News: पटना में चितकोहरा-यारपुर फोरलेन सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, टेंडर जल्द होगा जारी Bihar Rain Alert: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज 31 जिलों में भारी बारिश; IMD ने चेताया मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने किराना दुकानदार पेट में मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा BIHAR: 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, कई लोग घायल IGIC पटना में पुराना आउटडोर भवन टूटेगा, मरीजों को मिलेगी नई पार्किंग की सुविधा Bihar News: बिहार उद्यमी एवं व्यवसाय आयोग का गठन...एनडीए के 10 नेताओं को किया गया एडजस्ट, उद्योग विभाग ने जारी की अधिसूचना
04-Jun-2022 07:42 AM
By
AURANGABAD: खबर बिहार के औरंगाबाद की है, जहां बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली नेहा कुमारी की हत्या उदयपुर में कर दी गई है। इस वारदात को युवती के एक्स-बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है। वह कई दिनों से नेहा की शादी को लेकर गुस्से में था। ऐसे में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे महिला अपने फ्लैट में बच्ची के साथ अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर वह फ्लैट में घुस आया और नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि वह शादी के बाद उदयपुर के सुंदरवास इलाके के शिवज्योति अपार्टमेंट में अपने पति और 9 महीने की बच्ची के साथ रहती थी। बुधवार को महिला फ्लैट में अपनी बच्ची के साथ अकेली थी। इसी दौरान युवक ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को चंदनसिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब 1 साल पहले नेहा की शक्ति सिंह नाम के युवक से सगाई होने वाली थी। नेहा और शक्ति सिंह दोनों एक-दूसरे से कई बार फोन पर भी बात करते थे। शक्ति नेहा को बहुत पसंद भी करता था। लेकिन नेहा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे इसी कारण दोनों की शादी नहीं हो पायी।
जिसके बाद नेहा ने शक्ति से दूरी बना ली। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। नेहा के फ़ोन नंबर बदलने के बाद भी वो शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसे सामान्य समझकर नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी। महिला के पति चंदन सिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले शादी के दौरान उसे शक्ति सिंह से सगाई और पूरे विवाद की जानकारी मिली। इसके बाद शक्ति ने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी थी।
चंदन ने बताया कि शक्ति ने कई बार कहा था कि नेहा को छोड़ दो वरना दोनों में से एक को जान से मार दूंगा। इसी बीच करीब 1 साल पहले दोनों उदयपुर आकर रहने लगे। उदयपुर जाने के बाद भी चंदन फोन कर जान से मारने की धमकी देता रहा। चंदन ने बताया कि वह शक्ति को नहीं पहचानता। इस घटना के बाद जब CCTV फुटेज ने सारा राज खोल दिया। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।