शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
28-Sep-2022 04:47 PM
By
DESK: किसी भी जानकारी के लिए लोग आजकल यू-ट्यूब को सर्च करते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका यह कदम उन्हें बड़ी परेशानी में डाल देता है। यही हुआ उदयपुर की एक महिला के साथ जो घर के झगड़े को लेकर काफी परेशान थी। एक दिन उसने यू-ट्यूब पर तांत्रिक बाबा को सर्च किया। सर्च करते ही तांत्रिक बाबा का वीडियो और मोबाइल नंबर सामने आ गया। प्रदीप नाथ उर्फ राज भुआ बाबा का वीडियो देखने के बाद महिला उसके झांसे में आ गयी। बाबा की बातों पर विश्वास कर उसने दिए गये मोबाइल नंबर पर फोन किया। महिला ने जैसे ही बाबा को फोन किया बाबा ने अपनी बातों से उसे ऐसा घुमाया की वो अंधविश्वास के जाल में फंस गयी।
फिर क्या था बाबा ने पूरा भरोसा जताया कि उनकी सारी समस्याएं वे चुटकी में दूर कर देंगे। फिर क्या था बाबा के साथ महिला की बातचीत शुरू हो गयी। एक दिन बाबा उसके बताए पते पर महिला के घर पर आ धमका। उसे देख कुछ देर के लिए महिला खुश हो गयी उसे लगा कि अब उसे चिंता से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन जैसे उसने सोचा वैसा हुआ नहीं यह बाबा उसके लिए एक बड़ी समस्या बनकर घर के दरवाजे पर खड़ा था।
घर पर अचानक आए बाबा ने महिला को काफी बरगलाया उसे अपने विश्वास में ले लिया। महिला उसके झांसे में ऐसे पड़ी की बाबा ने इसका फायदा उठा लिया। उसने महिला के साथ रेप किया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह आए दिन घर पर पहुंच जाता और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता। महिला पूरी तरह से उसके झांसे में फंस चुकी थी। अब तो वो उसे ब्लैकमेल भी करने लगा था। महिला से उसने 3 लाख रुपये भी ऐंठ लिया।
वह धमकी देने लगा कि वो ऐसा तांत्रिक है जो अपनी शक्ति से किसी को भी बर्बाद कर सकता है। महिला को लगने लगा था कि उसने यू-ट्यूब पर तांत्रिक की जानकारी सर्च कर बहुत भारी गलती कर दी है। मामला राजस्थान के उदयपुर की है जहां यह घटना हुई है। रेपिस्ट बाबा के खिलाफ महिला ने सूरजपोल थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है। प्रदीपनाथ उर्फ राजभुआ बाबा के खिलाफ महिला ने केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बतायी और न्याय की मांग की। महिला की बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान हैं। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।