Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?
25-May-2024 08:05 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के राजकोट से आ रही है, जहां गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। इस घटना में अबतक सात लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, कालावड़ रोड पर स्थित टीआरपी गेम जोन में अगलगी की घटना हुई है। इस हादसे में अबतक सात लोगों की जान चली गई है जबकि 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। अभी भी कई लोगों के गेमिंग जोन में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।
आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने राजकोट के सभी गेमिंग जोन को बंद करने का आदेश जारी किया है। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपए के संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।