Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला
10-Nov-2024 02:20 PM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में गली में ऑटो खड़ा करने से मना करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घायल संतोष कुमार सिंह को इलाज के लिए सासाराम के अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पुलिस की टीम एक्टिव मोड में काम कर रही है।
बताया जाता है कि गोरक्षनि में काफी सकरी गली है। उसमें कुछ लोग ऑटो खड़ा कर रहे थे। जिसके लिए लगातार कुछ दिनों से मना किया जा रहा था। गली के लोग इसका विरोध भी कर रहे थे। इसको लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में पहले गाली गलौज हुई। लेकिन बाद में फायरिंग कर दी गई। जिसमें संतोष कुमार घायल हो गए। उनके पैर में दो गोली लगी है। जिनका इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में चल रहा है।