Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar News: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज पहुंचीं गयाजी, विष्णुपद मंदिर में मां सुषमा स्वराज का किया पिंडदान Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं Bihar Police Modernization: आधुनिक हथियारों से लैस होगी बिहार पुलिस, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़; अपराधियों की अब खैर नहीं बिहार में बकरी के लिए चली गोली, युवक की मौत, सौतेले भाई ने दिया घटना को अंजाम हम नहीं सुधरेंगे, राहुल-तेजस्वी ने खाई कसम, एक बार फिर प्रधानमंत्री और उनके माता जी का किया अपमान: नित्यानंद Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन नरपतगंज से अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ, सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल
04-Jul-2024 06:43 AM
By First Bihar
DELHI: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीतय बुधवार की रात फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल में डॉ. विनीत पूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
जानकारी के मुताबिक, आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पिछले बुधवार को यानी 27 जून की देर रात लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई थी। देरा रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को एम्स के प्राइवेट वार्ड रूम में डॉक्टर अमलेश सेठ की देखरेख में भर्ती कराया गया था।
यूरिन में इनफेक्शन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही जा रही थी। एम्स में इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी और अब एक बार फिर से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि इसी साल लालकृष्ण आडवाणी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया है। खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके आवास पर पहुंची थीं और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।