Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत Dhirendra Shastri: गयाजी पहुंचे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीएम मोदी को दे दी बड़ी नसीहत vehicle Number Plate: गाड़ी मालिकों के लिए जरूरी खबर! अब पुराने नंबर प्लेट पर नहीं चलेगा बल, जानें... क्या है मामला Bihar SVU Raid: शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र नारायण सस्पेंड, 3.76 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Patna Crime News: पटना में दिव्यांग युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की महिला मंत्री करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, लग्जरी लाइफस्टाइल पर टिकी सबकी नजरें Jitiya vrat 2025: जितिया व्रत में दही-चूड़ा खाने की परंपरा के पीछे क्या है रहस्य? जानिए...पूरी कहानी DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत DD Lapang: पूर्व सीएम डीडी लपांग का 93 वर्ष की उम्र में निधन, मेघालय की राजनीति में एक युग का अंत
02-Jun-2024 07:18 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद अब रविवार यानी आज दिल्ली जा रहे हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भाजपा नेताओं से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम नीतीश सोमवार की देर शाम पटना वापस लौट सकते हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आने हैं। चुनाव नतीजे से पहले तमाम मीडिया एजेंसी एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखा रही है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। देश में एनडीए की लहर है। एग्जिट पोल की मानें तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी 4 जून को सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार में एनडीए को अच्छी-खासी बढ़त मिलती दिख रही है। इस सबके बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने का प्लान बनाया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को नतीजे आएंगे। इसके साथ ही एजेंसियों के एग्जिट पोल भी आ गए हैं। 5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में NDA को 32 से 36 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह उनकी निजी यात्रा है। नीतीश कुमार अपनी बीमारी का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, खबर मिल रही है कि वैसे इस यात्रा के दौरान एनडीए के कुछ नेताओं से वह मुलाकात भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पटना लौट आएंगे।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इस बार के चुनाव में BJP ने 17 तो जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ा है। एनडीए कोटे से चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) 5, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक और जीतनराम मांझी की हम एक सीट पर चुनाव मैदान में थी। वहीं, इंडिया गठबंधन में आरजेडी 23, कांग्रेस 9, लेफ्ट पार्टियां 5 और वीआईपी ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा है।