Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Bihar Crime News: बिहार में फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोलकर धोखाधड़ी, ठगी की शिकार हुईं सैकड़ों महिलाएं Patna News: पटना में यहां बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, इतने करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार Patna News: पटना में यहां बनने जा रहा है वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम, इतने करोड़ खर्च करेगी बिहार सरकार Bihar News: शराब के नशे में वसूली कर रहे पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar News: शराब के नशे में वसूली कर रहे पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar Crime News: कई दिनों से लापता युवक का शव बरामद, दोस्त पर ही लगा हत्या का आरोप Bihar News: शराब के नशे में वसूली कर रहे पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया अरेस्ट PM मोदी का बिहार दौरा कल, 5736 करोड की परियोजनाओं की देंगे सौगात...6684 परिवारों को करायेंगे गृह प्रवेश Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को बड़ा झटका, JDU के इस पुराने नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
08-Feb-2024 10:52 AM
By First Bihar
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर है। इसके तहत वह कई राज्यों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी बिहार भी आए थे। उन्होंने तब सिमांचल के जिलों में यात्रा की थी। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया में राहुल गांधी यात्रा कर चुके हैं। वहीं भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत एक बार फिर राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार आ रहे हैं।
जानकारी अनुसार, 15 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड होकर एक बार फिर बिहार में प्रवेश करेंगे। उनकी यात्रा इस बार औरंगाबाद से प्रवेश करेगी। बताया जा रहा कि दूसरे चरण में राहुल गांधी के 15 और 16 फरवरी को बिहार में आने की संभावना है। संभावना जताई जा रही कि 15 फरवरी को झारखंड से वे औरंगाबाद के कुटुंबा में प्रवेश करेंगे। औरंगाबाद में उनकी सभा निर्धारित है।
वहीं, 15 फरवरी को राहुल गांधी का रात्रि विश्राम सासाराम में निर्धारित है। यात्रा के दूसरे दिन 16 फरवरी को वे सासाराम से कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश में बनारस के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। शाहाबाद का यह क्षेत्र कांग्रेस के लिए उपजाऊ माना जाता है। फिलहाल राहुल गांधी ओडिय़ा में यात्रा कर रहे हैं। वहीं वहां से वापस झारखंड होकर राहुल गांधी बिहार में प्रवेश करेंगे।
मालूम हो कि,यात्रा के पहले चरण में राहुल सीमांचल के चार जिलों की यात्रा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरा कर चुके हैं। बिहार के पिछले दौरे में वह पूर्णिया में एक सफल जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। कटिहार में उनका रोड-शो हुआ था। जहां से वे मालदा जिला होते हुए बंगाल की यात्रा पर निकल गये थे।