कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
19-Dec-2023 07:10 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे तक चली इंडिया गठबंधन की बैठक में खत्म हो गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक में बड़ा झटका लगा है। महागठबंधन की चौथी बैठक में भी नीतीश को नेतृत्व देने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम कैंडिडेट बनाने का प्रस्ताव रखा जिसके आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन किया।
हालांकि यह बात भी निकलकर सामने आ रही है इंडिया गठबंधन की बैठक में अभी संयोजक का चयन नहीं हो पाया है सिर्फ ममता बनर्जी ने खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया है। जिस पर अरविंद केजरीवाल ने भी हामी भर दी है। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप प्रधानमंत्री फेस होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि पहले हमें जीतकर आना होगा। पहले एक होकर भाजपा के खिलाफ जीतना होगा। जीतकर आने के बाद ही कौन होगा सीएम पद का चेहरा इसका पता चलेगा।
वही इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार को धोखा देने में लालू प्रसाद यादव सफल हो गये। प्रधानमंत्री पद का प्रलोभन दिखाकर नीतीश कुमार को चौराहे पर लाकर छोड़ दिया गया है। नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाकर सपने को चकनाचूर कर दिया। प्रधानमंत्री का पद विपक्षी एकता में एक अनार सौ बीमार की तरह हो गया है। अब मल्लिकार्जुन खड़गे कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करेंगे?विपक्षी एकता खड़गे के चेहरे को कितना पसंद करेगी यह आने वाला समय ही बताएगा। खड़गे को पहले अपने बेटे द्वारा सनातन के खिलाफ दी गई बातों पर सफाई देना होगा। सनातन धर्म का अपमान खड़गे के बेटे ने किया है। खड़गे इस विषय पर क्या सोचते हैं पहले इस पर सफाई दें।