Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा
02-Nov-2021 06:55 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: रेलवे कर्मी की पत्नी की अपराधियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की लाश घर के बंद कमरे से अर्धनग्न अवस्था में मिला है। आस-पास के लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना ओबरा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मृतका की उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है। उसके पति रेलवे में लोको पायलट हैं। वर्तमान में वह बंगाल में ड्यूटी पर तैनात हैं। महिला अपने ससुराल में अकेली रहती थी। आज सुबह जब घर से कोई नहीं निकला तब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों ने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने अंदर से जवाब नहीं दिया। तब लोगों को किसी अनहोनी का आभास हुआ।
जिसके बाद छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया गया तो तब पता चला कि मृतका अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी है। उसका मोबाइल भी बंद था। लोगों ने पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओ की जांच में जुट गयी है। आस पड़ोस के लोगों का आरोप था कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्यी की घटना को अंजाम दिया गया है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर मौजूद एसडीपीओ राजेश कुमार ने पूरी घटना की जानकारी ली और लोगों को कार्रवाई का भरोसा जताया। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति रेलवे में नौकरी करते है दो साल पहले ही उन्हे नौकरी लगी थी। तब से वे बाहर ही रहते है और उनकी पत्नी यहां अकेले रहती थी। घटना की जानकारी उसके पति को भी दी गयी है।