ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

दुनिया के 61 देशों में दिखेगी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, RK सिन्हा और उनकी पत्नी रीता किशोर को मिला आमंत्रण

दुनिया के 61 देशों में दिखेगी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, RK सिन्हा और उनकी पत्नी रीता किशोर को मिला आमंत्रण

02-Jan-2024 05:46 PM

By First Bihar

PATNA: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र "प्राण प्रतिष्ठा समारोह" का आमंत्रण भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद  आरके सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीता किशोर सिन्हा को आज मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक राजकुमार सिन्हा एवं क्षेत्र कार्यवाहक डा.मोहन सिंह ने मंगलवार को उनके पटना स्थित आवास अन्नपूर्णा में आकर उनके नाम का आमंत्रण कार्ड दिया।


जानकारी मिलते ही आर के सिन्हा ने बताया कि 5000 साल बाद श्रीराम अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मुझे सपत्नीक इस प्राण प्रतिष्ठा के दिन के समारोह में सम्मिलित होने का आमंत्रण मिला है। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं क्योंकि श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होना है और हम उसके साक्षी होंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी हम धन्यवाद देते हैं। आज करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा होता दिख रहा है।