ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर BIHAR: 4000 जिंदा कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बेगूसराय पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई Patna Crime News: पटना में महिला से गैंगरेप, तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा; खेत में बारी-बारी से किया था गंदा काम

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हो गया साइकिल से फरार

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा हो गया साइकिल से फरार

17-Apr-2022 05:40 PM

By

DESK: घर में शादी का माहौल था। सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। हलवाई मेहमानों के लिए खाना बनाने में लगे थे। पूरे घर का खूबसुरत तरीके से सजाया गया था। शादी को लेकर लड़की के परिवारवालों में खुशी का माहौल था। लेकिन जब शाम में बारात आने का समय हुआ तब कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सन्नाटा पसर गया। सज संवर कर बैठी दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा तो नहीं आया उसके गायब होने की सूचना जरूर आ गयी।


बारात निकलने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला था लेकिन वह लौट कर नहीं आया। बारात जाने से पहले दूल्हे राजा के गायब होने का मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सामने आया है। अचानक दूल्हे के गायब होने के बाद वर और वधू दोनों पक्ष की तरफ से गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। दूल्हे के घर से लापता होने से परिजनों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन दूल्हे राजा का पता नहीं चल सका। 


मिली जानकारी के अनुसार शादी का कार्यक्रम बीते शनिवार को था। जहां चौखटा निवासी अंगने लाल के बेटे रविकांत की बारात चंदौवा के रहने वाले कामता प्रसाद के घर जानी थी। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि शादी में हर एक मांग को पूरा किया गया था। इसके बावजूद लड़का शादी से पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने के बाद परिजनों में सन्नाटा पसर गया। शादी में शामिल होने आए गेस्ट घंटों इंतजार के बाद अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गये।