BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित
25-May-2024 06:29 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से 6 बजे तक मतदान हुआ। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए दुबई से एक युवा वोटर भारत पहुंचा। वो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।
जब उसे पता चला कि गोपालगंज में 25 मई को छठे चरण में वोटिंग होनी है। दुबई में रह रहे युवा इंजीनियर रामप्रकाश तिवारी ने घर जाने के लिए तुरंत टिकट बनाया और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बिहार के गोपालगंज जिले पहुंचे। जहां पोलिंग बूथ पर जाकर रामप्रकाश तिवारी ने अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग किया। रामप्रकाश का कहना था कि हमारा एक वोट बहुमूल्य है। मजबूत और अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट देना जरूरी है। अच्छे लोग चुने जाएंगे तब ही वो देश का विकास कर पाएंगे। अपने मताधिकार का प्रयोग कर राम प्रकाश काफी खुश है।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वो दुबई से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने घर आया है। मतदान के प्रति रामप्रकाश तिवारी अन्य लोगों को भी जागरुक कर रहे हैं। लोगों से भी अपने बहुमूल्य वोट देने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि रामप्रकाश तिवारी गोपालगंज के हथुआ प्रखंड के पिपरा खास गांव के रहने वाले हैं।
दुबई एयरपोर्ट में इंजीनियर के पद पर वह तैनात हैं। मतदान करने के लिए छुट्टी लेकर वो दुबई से इंडिया पहुंच गये। जहां अपने गांव पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। रामप्रकाश के इस जज्बे को लोग भी सलाम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राम प्रकाश की तरह यदि सब सोचने लगे तो मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा। इसलिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।