ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: डबल मर्डर से दहला मधेपुरा, पति-पत्नी की निर्मम हत्या; SH-91 जाम Bihar News: बिहार में तबादलों की 'सरकारी जिद' उजागर, अफसरों के स्थानांतरण को लेकर 'नगर विकास विभाग' में गजब की थी बेचैनी...मुख्य सचिव का आदेश भी बेअसर Bihar News: गाँव में खुलेआम घूम रहा तेंदुआ, लोग डर के साए में जीने को मजबूर; वन विभाग ने शुरू की ट्रैकिंग Bihar Flood: बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार का मजबूत प्लान, 'तटबंध एम्बुलेंस' बनेगा बांध के लिए वरदान Bihar Crime News: देवरिया से बरामद हुआ बिहार की छात्रा का शव, स्कूल बैग छोड़कर हुई थी लापता Asia Cup 2025: बिहार आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम, बुक हुए राजगीर के सारे होटल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम IAS in Bihar: बिहारियों में IAS बनने का क्यों होता है जुनून? जानिए... इसके पीछे का ऐतिहासिक कारण Shubman Gill: सचिन से लेकर विराट तक.. टूटा सबका कीर्तिमान, 269 रनों की पारी खेल गिल ने बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड Bihar Rain Alert: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफ़ान को लेकर IMD की विशेष चेतावनी जारी BIHAR: सीतामढ़ी में इंटर छात्र को सिर में गोली, हालत नाजुक, आपसी विवाद में चली गोली

DIG मनु महाराज ने नक्सलियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा

DIG मनु महाराज ने नक्सलियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा

30-Jan-2020 02:43 PM

By saif ali

MUNGER: अभी-अभी बड़ी खबर  आ रही है। खबर मुंगेर से है जहां डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में  नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ा सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा है।


डीआईजी मनु महाराज के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ ने हार्डकोर नक्सली प्रवेश दा  के मारक दस्ता के एक्टिव मेंबर को गिरफ्तार किया है। हार्डकोर नक्सली को मुंगेर के हवेली खड़गपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया है । वहीं गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली से पुलिस पूछताछ कर अन्य सुराग और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


डीआईजी मनु महाराज के मुताबिक नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी उनकी गतिविधि की सूचना मिलती है, वहां पुलिस और सुरक्षा बल सर्च अभियान भी चलाते हैं। पुलिस की सक्रियता बनी हुई है और अभियान भी जारी है।