मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल CISCE ISC ICSE Board Result 2025: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इस तरह से करें चेक Mob Lynching: “पाकिस्तान जिंदाबाद” बोलने पर युवक की हत्या, 15 गिरफ्तार घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: पति ने पत्नी का सिर मुंडवाया, गाली-गलौज और धमकी के बाद FIR दर्ज Bihar News: बिहार के इस जिले में खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति, दर्शन के लिए जमा हुई लोगों की भीड़ चारधाम यात्रा 2025: पहलगाम हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, 6000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल की तैनाती राज्य में ‘स्वच्छ बिहार’ पोर्टल लॉन्च, स्वच्छता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम Czech Princess's Lost Ring: राजकुमारी की 22 लाख की अंगूठी खोई तो 2 दिन में ढूंढ कर निकाला, ठुकराए इनाम के 5 लाख रुपए
06-May-2023 09:28 PM
By First Bihar
NALANDA: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिस किसी को प्यार हो जाता है उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई। वो बस अपनी जिद पर ही ठहरा रहता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा जिले में सामने आया है जहां पत्नी को अंधेरे में रखकर 4 बच्चों ने बाप ने रिश्ते में भाभी लगने वाली 4 बच्चों की मां के साथ शादी रचा ली है। पति की इस करतूत से पत्नी परेशान हैं। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि अब उसका और उसके बच्चों का क्या होगा?
धोखेबाज पति की करतूत नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के गोरामा गांव में सामने आया है। जहां के रहने वाले संजय चौधरी ने अपनी पहली पत्नी को ऐसा धोखा दिया कि वह आज न्याय की गुहार लगाने को विवश हैं। 4 बच्चों का बाप होने के बावजूद उसने रिश्ते में भाभी लगने वाली 4 बच्चों की मां के साथ शादी रचा ली है। शादी की सूचना मिलने के बाद पहली पत्नी रिंकू देवी शिकायत लेकर सिलाव थाना पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस गोरमा गांव पहुंची और संजय चौधरी और उसकी दूसरी पत्नी रेखा देवी को हिरासत में लेकर थाना पहुंची जहां पूछताछ की जा रही है।
संजय चौधरी की पहली पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं जिसमें दो लड़का और दो लड़की है। इसके अलावा जिस भाभी से शादी उसके पति ने की है उसका भी चार लड़का है और महिला के पति कृष्णा चौधरी सऊदी अरब में काम करता है। पति को बिना बताए धोखे से उसके पति संजय चौधरी से महिला ने शादी कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिंकू देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह इस बात से परेशान है कि अब उसका और बच्चों का क्या होगा? पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है।