BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
20-Nov-2023 09:39 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर जिले के कूढनी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट और फायरिंग की गयी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित पक्ष के बयान पर कुढ़नी थाने में 16 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिस जमीन पर धान की फसल लगी है वह जमीन उन्हें लाल पर्चा में मिला था और दूसरे पार्टी द्वारा जबरन धान काटने से हम लोगों को मना किया जा रहा है। वहीं आरोपी उसे अपनी जमीन बताकर इन लोगों को उस खेत पर जाने से रोक रहा था। मना करने के बाद भी जब वे लोग वहां पहुंचे तो फिर फायरिंग की गई। जिसमें एक गोली संतोष मुसहर को लग गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कैमूर डीएम और एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। तभी अखिल भारतीय किसान मजदूर संघ और माले के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से वार्ता करने पहुंच गये। बता दें कि पहले भी 16 नवंबर को धान काटने के लिए जब पीड़ित खेतों में पहुंचे थे तब उन आरोपियों और पुलिस के द्वारा पीटकर भगा दिया गया था।
इसके बाद इन लोगों ने कैमूर डीएम और एसपी को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की। लेकिन कुढनी थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी ने इस मामले में तत्परता नहीं दिखाई जिसके कारण खेत के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक की मौत हो गयी है।
कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया धान की फसल काटने को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। जिसमें एक पक्ष के द्वारा गोली चलाई गई जिसमें दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई में मुख्य आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.