Hindi News / news / देवर ने भाभी का किया रेप, होली खेलने के बहाने घुस गया कमरे...

देवर ने भाभी का किया रेप, होली खेलने के बहाने घुस गया कमरे में

1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Mar 11, 2020, 7:26:21 PM

देवर ने भाभी का किया रेप, होली खेलने के बहाने घुस गया कमरे में

- फ़ोटो

MOTIHARI : होली की खुमारी में डूबे एक शख्स ने देवर-भाभी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। होली खेलने के बहाने देवर भाभी के कमरे में घुस गया फिर उसने मुंह काला किया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद देवर फरार है। भाभी ने इंसाफ के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।


जिला के मलाही थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बच्चों की मां के साथ होली के दिन रेप हुआ है। होली खेलने के बहाने गांव के ही देवर ने घर मे घुसकर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया है । पीड़िता के चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तबतक आरोपी युवक भाग निकला।


पीड़ित महिला ने गांव के ही युवक पप्पू यादव नाम के युवक पर ये आरोप लगाया है। महिला ने मलाही थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को आवेदन दिया है। पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दियारा इलाका में छापेमारी की जा रही है। वहीं पीड़ित महिला को पुलिस अभिरक्षा में मोतिहारी मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।