Bihar Politics: जुमला दिवस की शुभकामनाएं, PM मोदी के बिहार आगमन से पहले लालू यादव ने कसा तंज,कहा -जनता को ठगने का हो रहा काम Bihar News: बिहार के इस स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप, नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी आई सामने; जांच शुरु BIHAR NEWS : सासाराम में जेम्स इंग्लिश स्कूल पर बड़ा आरोप, धर्मांतरण और बच्चियों के शोषण का मामला हुआ उजागर; गृह सचिव से vande bharat train : दानापुर से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर खुलेगी वंदे भारत, जानिए कब पहुंचेगी जोगबनी PM narendra modi : पूर्णिया से आज पीएम मोदी 40000 करोड़ का देंगे तोहफा, चुनावी मौसम में बिहार को मेगा सौगात; PM Modi Bihar Visit: पीएम के पूर्णिया दौरे से पूर्व तेजस्वी यादव ने पूछे तगड़े सवाल, रैलियों के बेहिसाब खर्च पर भी बोले.. IND vs PAK: मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए क्यों लौट आए सूर्या और शिवम? कप्तान ने खुद किया खुलासा.. Bihar News: दरभंगा में यूट्यूबर ने मंत्री जीवेश कुमार पर लगाया पिटाई का आरोप, जमकर हुआ बवाल Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
25-Jan-2024 06:59 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली लोकसभा के सरैया प्रखंड के पंचायत बहिलवारा रूपनाथ दक्षिण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कई सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। वही 3 फरवरी को देवरिया में आयोजित पार्टी की बड़ी रैली में शामिल होने के लिए लोगों को न्योता दिया।
सरैया प्रखंड के लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इनके द्वारा प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह और पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष संसदीय बोर्ड संतोष कुमार भी मौजूद थे।
साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को बूथ कमेटी बनाकर देने को कहा। इस अवसर पर नीतीश पांडेय, राकेश कुमार, भरत साह एवं कई गणमान्य सभा में मौजूद थे। आगामी 03 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की देवरिया में होने वाले रैली में शामिल होने के लिए संजय कुमार सिंह ने लोगों को आमंत्रित किया।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पर्यटन बहुत जरूरी है। वैशाली महात्मा गौतम बुद्ध की कर्मस्थली और महावीर जैन की जन्मस्थली है। इतने बड़े बड़े संत महात्मा की नगरी है लेकिन पर्यटन का जितना विकास होना चाहिए उतना नहीं हुआ। बनारस की तरह इसका विकास किया जाता तो कई लोगों को यहां रोजगार मिलता लेकिन बिहार सरकार ने वह काम नहीं किया।
हर प्रदेश में लोग घुमने जाते हैं लेकिन बिहार में लोग घुमने के लिए नहीं आते हैं। यदि पर्यटन स्थलों का विकास किया गया होता तो लोग बिहार भी घुमने आते। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह काम तभी कर सकते हैं जब बिहार की जनता उनके हाथों को मजबूत करेगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चाहते हैं कि बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में विकास हो यहां दूसरे प्रदेश और अन्य देशों के लोग घुमने के लिए आए। पर्यटन विकसित होगा तो यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। जो कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। रोजगार की तलाश में आज लोग दूसरे प्रदेश में जाने को विवश हैं।