ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दानापुर स्टेशन के समीप बनेगा डबल डेकर पुल, बिहटा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 600 मीटर लंबे टनल का भी निर्माण Bihar Crime News: पटना में कारोबारी की हत्या से हड़कंप, राजधानी में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी Bihar News: शिक्षा के लिए कर्ज लेने में पटना के विद्यार्थी अव्वल, यह जिला सबसे पीछे Bihar Rain Alert: आंधी-बारिश मचाएगी इन 17 जिलों में तबाही, IMD ने चेताया Bihar News: आज का दिन किसानों के लिए रहेगा विशेष, कई योजनाओं का शुभारंभ, ये काम होंगे हमेशा के लिए आसान शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर महेश राय गिरफ्तार वैशाली से बड़ी खबर: दलान से घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली SAHARSA: ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, पलटने से महिला की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी मृतका ARRAH: कोइलवर में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए अनोखी पहल, उद्योगपति अजय सिंह और देवनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज रहे मौजूद जब नीतीश के गांव में जाने की नहीं मिली इजाजत, तब बिहारशरीफ में गरजे प्रशांत किशोर, कहा..आज भ्रष्टाचार की कलई खुल जाती

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

20-May-2022 04:48 PM

By

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। गोपालगंज के धीरज और फिलीपींस की वेलमुन डुमरा की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। 


विदेश में रहकर भी दोनों ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी की। पहले एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाया फिर शादी के सात फेरे लगाया और वेलमुन की मांग को धीरज ने सिन्दूर से भरा। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के हो गये। 


दरअसल गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुरार बतराहा गांव में यह शादी हुई थी। जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। होगी भी क्यों नहीं लड़का बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है जबकि लड़की फिलीपींस की रहने वाली है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की शादी को देखने के लिए गांव के लोग इक्टठा हुए। वही परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी धूमधाम के साथ करायी गयी। 


बताया जाता है कि दोनों फिलिपींस में नौकरी किया करते हैं। लड़का होटल मैनेजर तो लड़की मार्केटिंग स्टाफ है। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। एक दूसरे से प्यार करते थे। सात जन्मों तक साथ रहने का दोनों ने वादा किया था। इसी वादे को निभाने के लिए वेलमुन डुमरा फिलिपींस से गोपालगंज अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। स्पेशल वीजा लेकर वह फिलीपींस से इंडिया पहुंच गयी। जहां बिहार के गोपालगंज स्थित प्रेमी धीरज के आवास पर दोनों की शादी 18 मई को संपन्न हुई। इस शादी से दोनों काफी खुश है।