गया में श्रीविद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, 5 हजार सुहासिनी महिलाओं ने किया एक करोड़ बार श्रीललिता सहस्त्रनाम का अर्चन VIP नेता संजीव मिश्रा ने झखारगढ़ में चलाया जनसंवाद अभियान, भ्रष्टाचार के खिलाफ फूंका बिगुल, कहा..दो दशकों से रुके विकास को मिलेगी नई रफ्तार INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली
01-Nov-2024 10:17 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों के साथ गोलीबारी, हत्या, लूट, छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम हथियारबंद तत्वों ने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे 18 वर्षीय नीरज कुमार सिंह को गोली मार दी।
वहीं, घायल युवक को पटना रेफर किया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है। भूमि विवाद एवं केस उठाने से मना करने पर पट्टीदार पर आरोप लगाया गया है। घायल युवक 18 वर्षीय नीरज कुमार सिंह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र हैं।जख्मी युवक को गोली दाएं साइड सिर के भाग में लगी है।
इस घटना कि सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवक के स्वजनों से मिल घटना की जानकारी ली। आरोप पट्टीदार के सदस्यों पर है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी कर रही है।
इधर, जख्मी युवक के बड़े भाई सूरज कुमार ने बताया कि गुरुवार को दीपावली की शाम जब उनके छोटे भाई नीरज कुमार सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे पर दीप जला रहे थे, तभी आरोपित चार अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने उनके भाई नीरज कुमार सिंह को सिर में गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के लिए पहले आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।