Hindi News / news / दिल्ली में पति-पत्नी और मां ने की खुदकुशी, अलग-अलग कमरे में पंखे से...

दिल्ली में पति-पत्नी और मां ने की खुदकुशी, अलग-अलग कमरे में पंखे से टंगी मिली लाश

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 27, 2019, 8:15:53 AM

दिल्ली में पति-पत्नी और मां ने की खुदकुशी, अलग-अलग कमरे में पंखे से टंगी मिली लाश

- फ़ोटो

NEW DELHI: बड़ी ख़बर राजधानी दिल्ली से है, जहां IIT कैम्पस में रहने वाले एक लैब टेक्नीशियन ने अपनी पत्नी और मां के साथ खुदकुशी कर ली. पुलिस को शुक्रवार रात खबर मिली की IIT कैंपस में अपनी पत्नी और मां के साथ रहने वाले गुलशन से ना तो कोई संपर्क हो पा रहा है ना ही कोई घर का दरवाजा खोल रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सबके होश उड़ गए. गुलशन, उसकी पत्नी सुनीता और गुलशन की मां तीनों की लाश अलग-अलग कमरे में पंखे से टंगी हुई थी. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि गुलशन की कुछ महीनों पहले ही शादी हुई थी. गुलशन हरियाणा का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.