Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल
29-May-2023 02:18 PM
By FIRST BIHAR
DELHI: दिल्ली में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की हत्या कर दी गयी है। हत्या लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही की है। पहले लड़की के सिर पर कई बार पत्थर पर पटका फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
घटना दिल्ली के शाहबाद डेरी मोहल्ले की है जहां रविवार की शाम आरोपी साहिल ने अपनी गर्ल फ्रेंड साक्षी पर हमला बोल दिया। साहिल ने साक्षी को बीच सड़क पर पहले पत्थर से हमला किया फिर कई बार चाकू मारा जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस की माने तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था विवाद इतना बढ़ गया कि बॉय फ्रेंड कातिल बन गया।
लड़की जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। रविवार की शाम को लड़की अपनी सहेली के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी तभी उसके बॉय फ्रेंड ने उस पर हमला कर दिया। लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाके में लगे सीसीटीवी में साहिल की करतूत कैद हो गयी।
फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना का कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा। वही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर कहा कि अपने करियर में ऐसी घटना नहीं देखी है। दिल्ली में इस तरह बीच सड़क पर लड़की की हत्या कर दी गयी और अपराधी फरार हो गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाए। उधर नाबालिग की सरेशाम हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आरोपी युवक लड़की का बॉय फ्रेंड था जिसकी पहचान सरफराज के बेटे साहिल के रूप में हुई है। इधर मृतका के परिजनों ने शाहबाद डेयरी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।