Patna News: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का भारी हंगामा, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज छूटे; Air India की लापरवाही पर बवाल Patna News: पटना एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स का भारी हंगामा, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के लगेज छूटे; Air India की लापरवाही पर बवाल Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Politics: सीएम नीतीश के ऐतिहासिक फैसले का दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत, क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा? Bihar Crime News: सो रही महिला पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
01-Nov-2024 12:54 PM
By First Bihar
KHAGADIYA : बिहार के खगड़िया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है.यहां दिवाली के दिन गंगा स्नान करने गया युवक डूब गया। शुक्रवार को जब उसकी लाश मिली तो कोहराम मच गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय आदित्य राज के रूप में की गई है जो अपने नाना साहेब सिंह के घर पर ही रहता था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। दिवाली के दिन घर का चिराग बुझ जाने की घटना से गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के मुताबिक खगड़िया के परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत करना गांव निवासी साहेब सिंह का 17 वर्षीय नाती आदित्य दिवाली के दिन ही युवक अपने घर से गंगा स्नान की बात कहकर निकला था। जब काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिवार के लोग गंगा घाट पर पहुंचे तो आदित्य का चप्पल और मोबाइल नदी किनारे मिला।
उसके बाद लोगों को इस बात की आशंका प्रवल हो गई कि नहाने के क्रम में आदित्य नदी में डूब गया। अंधेरा होने की वजह से युवक की खोज नहीं की जा सकी। शुक्रवार को उसका शव बरामद कर लिया गया तो कोहराम मच गया। उसके बाद इस घटना की सूचना तत्काल अंचल अधिकारी को दी गई लेकिन अंचल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का मदद नहीं किया गया।
वहीं, प्रखंड आपदा मित्र से परिजनों ने ढूंढने में मदद की गुहार लगायी। लेकिन इन लोगों ने मना कर दिया था कि अंचल प्रशासन की ओर से हमें आवश्यक मदद नहीं मिलती है। काफी मनाने बुझाने के बाद आपदा मित्र ने शुक्रवार की सुबह नदी में खोजबीन शुरू किया तो शव को बरामद कर लिया गया। आदित्य के मां की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन मां के नहीं रहने पर नाना उसे अपने साथ रखते थे। मृतक आदित्य भागलपुर जिले के नवगछिया के धरहरा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का पुत्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।