Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?
17-Jun-2024 01:26 PM
By First Bihar
DESK : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबकि घायलों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस रेल हादसे में अबतक कुल15 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ और सेना के जवानों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। हादसे में मालगाड़ी के पायलट, को-पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की मौत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है। पीएम मोदी ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
इस भीषण रेल हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, ‘मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत बचाव कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं’।