Bihar Crime News: निगरानी के हत्थे चढ़े शिक्षा विभाग के दो घूसखोर कर्मचारी, 50 हजार रिश्वत लेते धराए Bihar Crime News: मामा-भांजे ने रची लूट की झूठी कहानी, बीमा के पैसे हड़पने के लिए खेला बड़ा खेल; जानकर हर कोई हैरान 50 हजार का इनामी अपराधी शशि मेहता गिरफ्तार, 3 जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश शादी में जा रही महिला का ऑटो में छूट गया गहनों से भरा थैला, इमानदार ऑटो चालक ने लौटाया, पुलिस ने भी निभाई जिम्मेदारी Bihar News: हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, बिहार की अनोखी शादी की हो रही खूब चर्चा Bihar News: हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, बिहार की अनोखी शादी की हो रही खूब चर्चा PATNA: राजस्व सचिव जय सिंह ने भूमि सुधार से जुड़े 5 अभियानों की समीक्षा की, अपर समाहर्त्ताओं को दिये ये निर्देश Bihar News: बिहार में दो दिन में दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, DGP के निर्देश पर कार्रवाई Bihar News: बिहार में दो दिन में दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन से हड़कंप, DGP के निर्देश पर कार्रवाई BIHAR: महनार पुलिस की लापरवाही आई सामने, मुख्य अभियंता हत्याकांड का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार
28-Mar-2021 06:59 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक युवक को गोली मारी गई है। गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के तकिया बनकट की है। युवक की पहचान मो. सलीम के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा है क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
गोपालगंज में क्रिकेट खेलने को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से युवक को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना नगर थाना के तकिया बनकट गांव की है। 25 वर्षीय पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद सलीम है। 25 वर्षीय युवक मोहम्मद सलीम तकिया बनकट गांव के निवासी साबिर अली का पुत्र है।
बताया जाता है कि मोहम्मद सलीम आज अपने गांव तकिया बनकट में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद तकिया याकूब गांव के एक युवक ने मोहम्मद सलीम को नजदीक से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। जिसे आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से युवक का एक्स-रे कराने के बाद उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
नगर थाना के एसआई बीएन राय ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमे दो पक्षो में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में एक युवक मोहम्मद सलीम को गोली मारी गई है। युवक को इलाज करने के बाद बाहर रेफर किया जा रहा है। पीड़ित युवक के साथ में क्रिकेट खेल रहे युवक वसीम ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे गोली मारी है। गोली पेट में लगी है। युवक ने बताया कि गांव के मोहम्मद अफरोज के लड़के ने गोली मारी है। सभी युवको के पाया अवैध हथियार था। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर छानबीन शुरू कर दी है।