Hindi News / news / Katihar News: कुरियर बॉय बनकर घर आए शख्स ने बाहर मिलने को बुलाया,...

Katihar News: कुरियर बॉय बनकर घर आए शख्स ने बाहर मिलने को बुलाया, मना करने चला दी गोली, बाल-बाल बची युवती की जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 05, 2024, 9:32:22 PM

Katihar News: कुरियर बॉय बनकर घर आए शख्स ने बाहर मिलने को बुलाया, मना करने चला दी गोली, बाल-बाल बची युवती की जान

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती पर गोली चला दी। किस्मत अच्छी थी कि युवती बाल-बाल बच गयी। गोली दीवार पर जा लगी जिसके कारण उसकी जान बच गयी। गोली चलाने के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गये। दोनों युवकों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना सहायक थाना क्षेत्र के न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी के वार्ड संख्या 7 की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


बताया जाता है की मो.चाँद की 25 वर्षीय बेटी तस्लीम करीम अपने घर से सहेली के साथ बाजार के लिए निकली थी तभी घर के पास चेहरे पर नकाब लगाए बाईक  सवार 2 युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। हालांकि इस दौरान युवती बाल-बाल बच गई। गोली छटक कर दीवार पर लग गई। गोली दागने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। 


पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तीन युवक कुरियर बॉय बनकर उसके घर आये थे और कुछ दिनों से फोन करके काफी परेशान कर रहे थे। वो जबरन मिलने की बात कह रहे थे। जिससे घर के लोग भी परेशान थे। जब लड़की ने मिलने से इनकार किया तो फायरिंग कर दी। पीड़िता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।  

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..