Hindi News / news / हालात का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीएम नीतीश, पटना में लगा रहे...

हालात का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीएम नीतीश, पटना में लगा रहे चक्कर

1st Bihar Published by: Updated Apr 26, 2021, 5:18:01 PM

हालात का जायजा लेने सड़क पर उतरे सीएम नीतीश, पटना में लगा रहे चक्कर

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमीन पर एक्टिव हुए हैं. मुख्यमंत्री ने अब से थोड़ी देर पहले कोरोना संक्रमण को लेकर हाई लेवल मीटिंग की है और उसके बाद तत्काल राजधानी पटना में वो हालात का जायजा लेने निकले हैं. सीएम का काफिला राजधानी पटना की सड़कों पर है.


आपको बता दें कि यहां पहुंचने से पहले सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में कोरोना से बिगड़ी स्थिति का आकलन करने करने के लिए हाईलेवल मीटिंग बुलाई. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी इस उच्च स्तरीय बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े. 



1 अन्ने मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार और चंचल कुमार भी मौजूद थे. जानकारी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे.