ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत Bihar Politics: : बिहार के दोनों डिप्टी CM डरपोक, बोलें तेजस्वी यादव ... सम्राट और सिन्हा निकम्मा और नकारा, CM नीतीश भी अचेत BIHAR CRIME :कलयुगी साले ने चाक़ू से गोदकर जीजा को मौत के घाट उतारा, परिजनों में मातम का माहौल; जांच में जुटी पुलिस Road Accident in Bihar : तेज रफ़्तार का कहर ! मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप Bihar Teacher: BPSC TRE 3.0 पास अभ्यर्थी कर लें तैयारी, इस डेट में होगी ज्वाइनिंग, साथ रखना होगा यह डॉक्यूमेंट Bihar Government : CM नीतीश कुमार के लिए खरीदी जा रही नई गाड़ी, बम,गोली और गैस अटैक भी होगा फेल; इन्हें भी मिलेगा फायदा Bihar Electricity Bill : बिहार में सस्ती हुई बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत; वापस होंगे पहले से लिए गए पैसे Bihar Land News : दाखिल -खारिज का आवेदन अटकाना CO और RO को पड़ गया महंगा, अब खुद के जेब से भरने होंगे रुपए INDIAN RAILWAY : दिल्ली से बिहार आने वाली ट्रेनों का रूट बदला,अब इस जगह भी होगा स्टॉपेज Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी; गया में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

कोरोना से बचाएगा मोदी मास्क, गुजरात की संस्था ने 25 लाख मास्क मुफ्त बांटे

कोरोना से बचाएगा मोदी मास्क, गुजरात की संस्था ने 25 लाख मास्क मुफ्त बांटे

24-May-2020 05:10 AM

By

SURAT : कोरोना महामारी के हिसाब से भारत के लोगों ने अपना लाइफस्टाइल बदल लिया है। लोगों ने मास्क पहनना ना केवल सीख लिया है बल्कि अब मास्क में भी अलग-अलग तरह के ट्रेंड को लोग अपना रहे हैं। मास्क के बदलते स्वरूप के बीच अब मोदी मास्क भी लोगों के लिए उपलब्ध है। गुजरात की एक संस्था ने मोदी मास्क का निर्माण कराया है। इस मास्क पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी है। संस्था की तरफ से लगभग 25 लाख मास्क अब तक निशुल्क बांटे गए हैं। 


सूरज की एक संस्था मोटा मंदिर युवक मंडल में मोदी मास्क का निर्माण कराया है। अलग-अलग डिजाइन वाले मास्क इस संस्था की तरफ से बनवाए जा रहे हैं। कोरोना से लड़ने के लिए अब तक 22 लाख मास्क फ्री बांटे गए हैं और 3 लाख जल्द ही बांट दिए जाएंगे। ऐसा नहीं है कि गुजरात में बने यह मास्क केवल वहीं इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मोदी मास्क यूपी के वाराणसी और अमेठी में भी लाखों लोगों के बीच बांटा गया है। 


मोदी मास्क का निर्माण कराने वाली संस्था मोटा मंदिर युवक मंडल ने मास्क बनाने के लिए मशीन खरीद ली है। यहां दिन रात मास्क बनाने का काम चल रहा है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि मास्क महामारी के बीच जीवन का अंग बन चुका है और ऐसे में अलग-अलग तरीके के मास्क रहने से लोग आकर्षित होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मास्क इसलिए बनाया जा रहा है ताकि पीएम की जागरूकता संदेश से लोग प्रभावित हो सके।